पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • परशुराम ने अन्याय का प्रतिकार किया, प्रेरणा लें: रामकृष्णानंद

परशुराम ने अन्याय का प्रतिकार किया, प्रेरणा लें: रामकृष्णानंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा शीतला माता मंदिर दयालबंद में ध्वज पूजन के बाद शुरू हुई। गांधी चौक, गोलबाजार और देवकीनंदन चौक से होकर देवकीनंदन स्कूल परिसर में पहुंची। यह रैली समग्र ब्राह्मण समाज और परशु सेना के द्वारा निकाली गई। इसमें भगवान परशुराम की जीवंत झांकी के साथ ही अन्य नयनाभिराम झांकियां शामिल रहीं। रैली में भगवान परशुराम की फरसा चलाती हुई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस विशाल रैली में समाज के लोगों ने परशुराम राम के जयकारे के साथ ही नारे लगाए। स्कूल परिसर में धर्मसभा हुई, इसमें पंच अग्नि अखाड़ा के आचार्य श्रीमद् रामकृष्णानंद महाराज ने प्रवचन दिया। पादुकापूजन किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय का प्रतिकार कि सभी उनसे प्रेरणा लें।

रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न जगहों से बाइक रैली भी निकाली गई। कई जगहों से निकाली गई रैलियां शीतला माता मंदिर के पास पहुंचीं। यहां से शाम के समय भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। इस विशाल शोभायात्रा का जगह-जगह पर ब्राह्यण समाज सहित अन्य समाजों के द्वारा स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न जगहों से भी शोभायात्रा निकालकर लोग देवकीनंदन स्कूल परिसर में आयोजित धर्मसभा में शामिल हुए। धर्म सभा के बाद महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान चंद्र प्रकाश बाजपेयी, राजेश पांडेय, महेश दुबे, सुनील शुक्ला, विवेक वाजपेयी, धर्मेश शर्मा, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, सुशांत शुक्ल, जीतेंद्र चौबे, नवीन तिवारी, विवेक दुबे, मनीष शर्मा, अमित शुक्ला, ऋषभ चतुर्वेदी, अंकित पाठक, बिट्टू तिवारी, आर्यन दुबे, विकास उपाध्याय, भृगु अवस्थी, अनुग्रह मिश्रा, बंटी सूर्य प्रकाश पांडेय, ऋषभ तिवारी, प्रतीक तिवारी, ओमी पांडेय सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।

रतनपुर में उत्साह के साथ मनी जयंती

बिलासपुर | मां महामाया की नगरी रतनपुर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेष पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जब-जब इस संसार में भगवान के अवतार की जरूरत महसूस की गई। तब-तब अनेक अवतारों में भगवान ने यहां जन्म लिया और समस्त मानव जाति का कल्याण किया। ऐसे ही एक अवतार भगवान परशुराम हुए। जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज के अलावा सभी समाज के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई देते हुए ईश्वर से उनकी सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी एसएसडी बडगैया, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय, अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, चंद्रकांता शर्मा, शिवानंद पांडे, उपाध्यक्ष अश्वनी दुबे, रश्मि शर्मा, जेपी मिश्रा, अखिलेश तिवारी, नागेश पांडेय, सचिव संतोष शर्मा, सीमा शर्मा, आनंद पाठक, आदित्य दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सजी जीवंत झांकी, कर्मा व सुआ नृत्य दल के कलाकारों ने रास्ते भर प्रस्तुति दी

भगवान परशुराम जयंती पर शीतला माता मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी लोगों को भीड़।

‎ये लोग सम्मानित हुए

देवकीनंदन स्कूल में आयोजित धर्म सभा के दौरान समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें अध्यक्ष तेलुगु ब्राह्मण समाज बी महेश कुमार, अध्यक्ष स्वामी सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राह्मण समाज आरपी सिंह, अध्यक्ष मेथली ब्राह्मण समाज प्रवीण झा, अध्यक्ष ब्राह्मण विकास परिषद प्रदीप शुक्ला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सरयूपरी नारी कल्याण संगठन जयश्री शुक्ला, संरक्षण छत्तीसगढ़ ब्राह्मण महासंघ रामकृष्ण तिवारी, बेचलर ऑफ डेंटल सर्जन डॉ. प्रतीक्षा तिवारी, मास्टर ऑफ मेडिसिन फिजीशियन डॉ. निशांत मिश्रा, मास्टर ऑफ मेडिसिन डॉ हर्ष पांडे, डॉ आकांक्षा दीक्षित, पं मनीष कुमार शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मिलिंद पांडे, जिलाधीश रुचि शर्मा, सिविल सर्जन डॉ आरआर तिवारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित शुक्ला, जीतेंद्र चौबे, पं वीरेंद्र तिवारी, सौरभ चतुर्वेदी, बृजेंद्र शुक्ला को सम्मानित किया गया।

शोभायात्रा में पहली बार ब्राह्मण महिलाओं का दल भजन करते शामिल हुआ

महिला दल शामिल रहा: भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में इस बार महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाओं ने शोभायात्रा के दौरान पूरे रास्ते भजनों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही परशुराम के जयकारे भी लगाए।

शोभायात्रा में जीवंत झांकियां शामिल रहीं

शोभायात्रा के साथ बड़ी संख्या में झंडा लिए नारे और जयकारे लगाते लोग शामिल थे। इस यात्रा में हनुमान जी की झांकी सबसे आगे रखी गई थी। इसके साथ ही भगवान परशुराम की झांकी शामिल हुई। विभिन्न वाहनों को परशुराम के चित्र से सजाया गया था। इसमें शामिल लोग भगवान परशुराम के जयकारे लगा रहे थे।

खबरें और भी हैं...