पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • पेंड्रा स्कूल में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन केंद्र बंद

पेंड्रा स्कूल में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन केंद्र बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर जिले की महत्वपूर्ण संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेन्ड्रा में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बंद किए जाने से आदिवासी अंचल पेण्ड्रा, गौरेला, मरवाही के व्याख्याताओं को यहां से 150 किलोमीटर दूर स्थित बिलासपुर में मूल्यांकन के लिए जाना पड़ रहा है। व्याख्याता सुबह यहां से तकलीफ उठाकर बिलासपुर जाते हैं तथा देर रात वापस लौटते हं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की काॅपी का मूल्यांकन कैसे हो रहा होगा ? इसका भगवान ही मालिक है।

छग राज्य बनने के पूर्व जहां पर मध्यप्रदेश में इस विद्यालय के छात्र मेरिट में हमेशा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करते रहे हैं । शिक्षा विभाग एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा-शिकार के कारण इस विद्यालय का शिक्षा का स्तर एवं शिक्षण वातावरण धीरे-धीरे जर्जर होता गया जिसकी वजह से इस विद्यालय की ख्याति कम होती जा रही है। हो गई है आज भी छा़त्र अपनी मेहनत लगन से कुछेक छात्र इस विद्यालय को विशेष स्थान पहचान प्रदेश में दिलाया है। करोड़ों की सम्पत्ति का लापरवाही उपेक्षा से निवास के लायक नहीं रह गया है।

जिम्मेदारों के कारण नहीं बना मूल्यांकन केंद्र

यथा‘-प्राचार्य टीचर्स एवं भृत्यों के आवास भवन यदि इन मकानों में छत निर्माण कर दिया जाये तो टीचर्स काॅलोनी आवास के लायक बन सका है साथ ही टीचर्स स्टाफ की पदस्थापना किया जाना चाहिए । इसी तरह विद्यालय का पुराना गार्डन भी उजड़ चुका है। इस शहर के स्थानीय प्रतिनिधि इस विद्यालय के विकास हेतु मूल्यांकन केन्द्र खुलवाने का अथक प्रयास से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मूल्यांकन केन्द्र स्थापित हुआ था, तत्कालीन जिम्मेदारों के कारण यह मूल्यांकन केंद्र भी नहीं बनाया गया है।

शौचालय बनवाकर अवैध कब्जे का हो रहा प्रयास

इस विद्यालय के बाउन्ड्रीवाल से लगी शौचालय का निर्माण किया गया है जिसकी वजह से वातावरण दूषित हो रहा है तथा बेजा कब्जा भी किया गया है ,इसे हटया जाना आवश्यक है। उक्त बिन्दुओं पर घ्यान जाना आवश्यक है तथा विषय बेजा कब्जा, टीचर्स स्टाफ काॅलोनी का मरम्मत तथा अन्य स्टाफ की पदस्थापना तथा मूल्यांकन केन्द्र के संबंध में तत्काल कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल, शिक्षा मंत्री सचिव स्कूल शिक्षा मंत्रालय, गायत्री शक्ति पीठ अखिल विश्व गायत्री परिवार ने पत्र लिखकर सही कराने मांग की है।

खबरें और भी हैं...