अमेरी चौक पर ठेकेदार से गाली गलौज, कार के शीशे तोड़े
बिलासपुर | ठेकेदार पर मारपीट की आरोप लगाकर उसके साथ गाली गलौज की गई और कार के शीशे तोड़ दिए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी आदित्य साहू पिता स्व. नारायण ठेकेदार है। 11 अप्रैल की रात 10 बजे वह अपनी कार से अमेरी चौक गया था। शेफर्ड स्कूल के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक ने आदित्य पर अपने पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। ठेकेदार उन्हें पहचानता भी नहीं था। इस बीच इनमें से लोकेश मसीह नाम के युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। ठेकेदार डर के कारण वहां से भागने लगा तो लोकेश व उसके साथियों ने पीछा कर कार पर राॅड व पत्थर से हमला कर दिया।