पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाइप लाइन तोड़ी, ठेेकेदार पर लगाई गई पेनाल्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यानगर और निराला नगर में पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। दोनों स्थानों पर निर्माण कार्यों के दौरान 3 इंच की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसा ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ। नतीजतन वार्ड के सैकड़ों नागरिकों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। दो पूर्व पार्षदों की नाराजगी के बाद मेयर किशोर राय ने बुधवार की शाम टाउनहाल में अधिकारियों की बैठक बुलवाकर निर्माण कार्यों के साथ पाइप लाइन की सुरक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया। निरालानगर में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले में ठेकेदार गोल्डी पर पेनाल्टी लगाने के आदेश दिए।

दो दिन पहले विद्यानगर रोड पर सिंप्लेक्स द्वारा मेनहोल डालने के लिए खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान 3 इंच की पाइप लाइन फूट गई। इससे खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह ने शिकायत की कि पाइप लाइन फूटने के बाद उसकी रिपेयरिंग में लापरवाही बरती गई। इसके चलते दो दिनों रोड के दोनों ओर रहने वालों को पानी की समुचित सप्लाई नहीं मिल रही है। प्रेशर कम हो गया है। निगम को सूचना देने के बाद भी समय पर सुधार नहीं किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 28 शिवाजी नगर में टेलिफोन एक्सचेंज रोड पर नाला निर्माण के लिए खुदाई के दौरान पाइप लाइन फूट जाने से पेयजल की सप्लाई ठप हो गई। पाइप लाइन नाले के बीच से गुजरी है और पानी भर जाने से 150 मीटर पाइप लाइन को बदलने की दरकार है। कार्यपालन अभियंता आरके मिश्रा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार निविदा की शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। निर्माण कार्यों के दौरान उन्हें पानी की पाइप लाइन की सुरक्षा का ख्याल रखने तथा क्षति पहुंचने पर अपने प्लंबरों के माध्यम से लीकेज सुधारने कहा गया है। निविदा की इस शर्त का ठेकेदार पालन नहीं कर रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। असिस्टेंट इंजीनियर अजय श्रीवासन ने विद्यानगर में पाइप लाइन के सुधार तथा पेयजल सप्लाई सुचारू होने का दावा किया है। वहीं निराला नगर में टैंकर सप्लाई करने की जानकारी दी।

विद्यानगर और निरालानगर में जल संकट, पूर्व पार्षदों की नाराजगी के बाद मेयर ने बुलाई इंजीनियरों की बैठक

टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर टूटी पाइपलाइन से बहता पानी।

खबरें और भी हैं...