अक्स में ओडिसी और ग्रुप डांस में झूमे छात्र
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों का कार्यक्रम अक्स-2018 बुधवार को शुरू हुआ। इसमें छात्रों ने रंगोली, पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएं कीं। इसके बाद डांस का कार्यक्रम शुरू हुआ। सर्वप्रथम मनोरमा पाॅल ने ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद आकांक्षा, प्रियंका, भावना और ऐश्वर्या ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र एक साथ झूम उठे। अंशुल और चांदनी के युगल गीत ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पारूल एंड ग्रुप ने नाट्य मंचन किया।
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कला एवं सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला के वार्षिक कार्यक्रम अक्स-2018 की शुरुआत बुधवार को हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणितीय एवं संगणकीय अध्ययनशाला के अधिष्ठाता प्रोफेसर एएस रणदिवे, कला अध्ययनशाला के अधिष्ठाता प्रोफेसर मनीष श्रीवास्तव और सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला की अधिष्ठाता प्रोफेसर अनुपमा सक्सेना व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एमएन त्रिपाठी थे। इस अवसर पर प्रोफेसर रणदिवे ने कहा कि आपके विचारों के मुताबिक आपका चेहरा आकार लेता है। ऐसे में हमें बेहतर सोच रखनी चाहिए। प्रो. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि अक्स-2018 आपके क्रियाकलापों व विचारों का प्रतिबिंब है, ऐसे में छात्र अनुशासन में रहकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करें। प्रो. अनुपमा सक्सेना ने कहा कि अक्स को आकार छात्र-छात्राओं की सोच ने दिया। अक्स दिलों को जोड़ने, एक-दूसरे को सहयोग करने, एक-दूसरे से सीखने एवं व्यक्तिगत के विषय में न सोचते हुए, समूह के विषय में विचार करना सिखाता है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों में उत्साह, उमंग और जोश है, जो शिक्षकों के अनुभव और अनुशासन की डोर से बंधा है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक समन्वयक शालिनी मेनन ने किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा शुभांगी सिन्हा व छात्र मांशु शुक्ला ने किया।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अक्स-2018 के उद्घाटन पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गाने पर एक साथ झूमे छात्र।
अक्स में होंगे 16 इवेंट
अक्स 2018 में कुल 16 इवेंट होने हैं। इसमें गायन, कार्टून बनाना, रंगोली, फेस ऑफ अक्स, कोलार्ज बनाना, बेस्ट ऑफ वेस्ट, फिंगर पेंटिंग, टैटू मेकिंग, नेल आर्ट, ब्यूटी विथ ब्रेन (रैंप वॉक), फोटोग्राफी, कविता, नैनो टेल्स, हैंडराइटिंग, जीजीवी गॉट टैलेंट एवं इंफॉर्मल गेम्स जिसमें आर्म रेसलिंग एवं स्लो बाइक आदि शामिल हैं। अक्स-2018 के सलाहकार बोर्ड में छात्र सौरभ तिवारी, निशा कश्यप, प्रवीण धीवर, रजनीकांत वर्मा व मेघेंद्र शर्मा शामिल हैं। इस कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं को समन्वयक बनाया गया है। इसमें शुभांगी सिन्हा, अर्चना कुमारी, हर्षा साहू, विनय पाण्डेय, प्रताप कुमार रात्रे, किशोर कोठारी शामिल हैं।
आज के कार्यक्रम: अक्स-2018 का बुधवार को शुरू हुआ। इसमें रंगाेली, ग्रुप डांस सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं 19 अप्रैल को फोटोग्राफी, नैनो टेल्स, फेस आॅफ, बाइक रेसिंग और हेंड राईटिंग प्रतियोगिता होगी।