भारतीय मजदूर संघ का प्रादेशिक अधिवेशन 21 व 22 अप्रैल को
बिलासपुर | भारतीय मजदूर संघ का छठवां प्रादेशिक अधिवेशन 21 व 22 अप्रैल को है। जिला मंत्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि मंत्री अमर अग्रवाल हैं। संगठन के प्रदेश महामंत्री नरेश चौहान, संघ के पूर्व अध्यक्ष एसएन तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष पृथ्वी सहगल, राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय तैयारी कर रहे हैं।