पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योग स्वस्थ रहने के साथ मस्त रहने की कला है: अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

योग के माध्यम से निरोगी जीवन की कल्पना के लिए योग आयोग निरंतर प्रयासरत है। योग स्वस्थ रहने के साथ मस्त व व्यस्त रहने की कला है। योग के माध्यम से जन जीवन के सर्वोत्तम विकास की कल्पना और व्यसनमुक्त होगी। उक्त बातें छग योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आेपन यूनिवर्सिटी में कही।

ओपन यूनिवर्सिटी में 1 वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस पाठ्यक्रम चल रहा है। इसकी संपर्क कक्षा का आयोजन यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व छत्तीसगढ़ विद्या मंडलम के अध्यक्ष परमात्मानंद ने यूनिवर्सिटी में दौरा किया। परमात्मानंद ने बीज मंत्र के साथ सूर्य नमस्कार के अभ्यास पर बल दिया। कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि योग को वृत्ति के रूप में जीवन में अपनाना इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. राजकुमार सचदेव, डॉ. बीएल गोयल, डॉ. बीना सिंह डॉ. रूपेंद्र राव उपस्थित रहे।

ओपन यूनिवर्सिटी में योग साइंस के छात्रों की संपर्क कक्षा हुई। इसमें छग योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल शामिल हुए।

स्कूल के सिलेबस में होगा योग अनिवार्य

अग्रवाल ने बताया कि 8 दिवसीय आवासीय शिविर में 32 हजार योग शिक्षक को प्रशिक्षण दिया गया है। मई में नगरीय निकाय के वार्डों के दो-दो लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 51 सौ लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं 2 जून से संपर्क यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं योग का 21 जून को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ में 45 हजार विद्यालय हैं। इसमें पढ़ने वाले छात्रों के सिलेबस में योग अनिवार्य किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...