पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सिटी बस को अपडेट करने का मामला अटका, कबाड़ होने लगी सभी बसें

सिटी बस को अपडेट करने का मामला अटका, कबाड़ होने लगी सभी बसें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी बस को अपडेट करने की योजना शासन स्तर पर अटकी हुई है। इसके कारण बिलासपुर में न तो कंट्रोल रूम बन पाया और न ही बस स्टाप अपडेट हो सके। हालात यह कि बसें कबाड़ हो रही हैं और लोग परेशान हो रहे हैं।

बिलासपुर सितंबर 2016 में 50 नई सिटी बस आई। इसके शुरू होने के बाद अब यह कबाड़ होने लगी हैं। सिटी बस योजना शुरू होने के दौरान की गई घोषणाएं पूरी नहीं हुई। रूट बढ़ाने की मांग लगातार हो रही है। कलेक्टोरेट में इस संबंध में चर्चा हुई जरूर लेकिन शासन स्तर पर मामला होने के कारण इसका प्रपोजल का काम आगे बढ़ नहीं पाया है।

रूट को आगे बढ़ाने की मांग

मल्हार वाली बस को पचपेढ़ी तक, रतनपुर से बेलतरा तक, रतनपुर से खैरा चपोरा तक, कोटा से बेलगहना, तखतपुर से मुंगेली और कोटा से लोरमी तक बस बढ़ाने की मांग आई है। शासन से स्वीकृति के बाद ही यह हो सकेगा।

बस की सीटें फट गई हैं, डिस्पले और कैमरा बंद हो चुके हैं।

सर्वे के बाद भी आईटीएस प्रणाली शुरू नहीं हुई: इंटेलिजेंस ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) प्रणाली के लिए सर्वे हुए कई महीनेे बीत चुके हैं। इसके बाद भी अब तक यह काम नहीं शुरू हुआ। इस संबंध में सिटी बस इंचार्ज अनुपम तिवारी ने बताया कि बिलासपुर में परीक्षण हो चुका है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाकर टेस्टिंग कर लिए हैं। राज्य के दूसरे शहर में परीक्षण चल रहा है। शासन स्तर पर काम होने के कारण देरी हो रही है।

मोबाइल एप पर देख सकते हैं बस का लोकेशन: आईटीएस प्रणाली शुरू होने के बाद मोबाइल एप के जरिए बस का सही लोकेशन देख सकेंगे। इस एप के जरिए लोगों को यह भी पता चलेगा कि किस क्षेत्र में ट्रैफिक में बस फंसी हुई है।

चिल्हर की समस्या बताकर ले रहे ज्यादा किराया

रेलवे स्टेशन और पुराना बस स्टैंड से चलने वाली कई बसों में किराया अधिक लेने की शिकायत है। किराया लिस्ट से ज्यादा लेने के लिए बस में चेंज का बहाना बनाया जाता है। इस संबंध में निगम के अधिकारी ने कहा कि हमें शिकायत नहीं मिली है। सरकारी मशीन से रसीद निकलती है, कोई भी ज्यादा किराया न दें।

जयपुर की तर्ज पर शहर के 22 बस स्टॉप होंगे अपडेट

शहर में 22 बस स्टाप हैं। सभी पुराने मॉडल के हैं। इसमें से बुखारी पेट्रोल पंप और नेहरू चौक के बस स्टाप को तोड़कर नगर निगम अपडेट कर रहा है। यह जयपुर की तर्ज पर मार्बल और सेंड स्टोन से बनाए जाएंगे। इसमें डिस्प्ले और एनाउंस सिस्टम भी लगाए जाएंगे। जिससे बस स्टॉप का सही लोकेशन स्टॉप के लोगों को मिल सके।

खबरें और भी हैं...