घटना के बाद सुरक्षा गार्डों को दिया गया अग्निशमन चलाने का प्रशिक्षण
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के केंद्रीय ग्रंथालय में विगत दिनों शार्ट सर्किट से अाग लग गई थी। जिसे छात्रों ने रेती डालकर बुझाया। जबकि वहां अग्निशमन यंत्र था, लेकिन उसे कोई चला नहीं पाया। इसके बाद इसमें यूनिवर्सिटी ने जांच बैठाई थी। इसमें पता चला कि कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को अग्निशमन यंत्र ही नहीं चलाने आ रहा है। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने 50 सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को मंगलवार को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
सीयू के प्रशासनिक भवन के खुले आकाश के नीचे प्रांगण में किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए आग लग जाने पर अग्निशामक यंत्र के परिचालन का प्रशिक्षण कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को दिया गया। प्रशिक्षण प्रदान करने वाली टीम के विशेषज्ञ तरुण प्रसन्नों ने बताया कि अग्निशामक मशीन में लगे हुए वाल्व को किस तरह परिचालित करना है। उन्होंने बताया कि अग्निशामक मशीन में लगे वाल्व को राइट साइड घुमाने से वाल्व खुल जाएगा और मीटर में ग्रीन कलर एंटीगेट करेगा। जिसके बाद वाल्व बंद कर देना है। ग्रीन कलर एंटीगेट इस बात का सूचक है कि प्रथम बार उपयोग के लिए अग्निशमन मशीन में पर्याप्त प्रेशर बन गया है। मशीन में लगे हुए क्लिप दबाकर लगे हुए आग में फायर करना है। विशेषज्ञों द्वारा बताया कि आग की प्रकृति के अनुसार क्लिप का संचालन करना है। जिससे लगे हुए आग को बुझाया जा सके। यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के लगभग 50 कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।