ड्राॅप रोबॉल की तैयारी में जुटे बिलासपुर के खिलाड़ी
बिलासपुर | राज्य स्तरीय सीनियर ड्राप रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सरगुजा जिला संघ के तत्वावधान में 4 व 5 मई को किया जा रहा है।
इसके लिए बिलासपुर जिले के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी होली क्रॉस स्कूल मैदान प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनका मार्गदर्शन प्रशिक्षक अरुण दुबे, अमित तिवारी, महेश शर्मा के कर रहे हैं। इस खेल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता जून महीने में चंडीगढ़ में होनी है ।