पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • राष्ट्रीय तीरंदाजी में पलटन हरदा ने पुणे में जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय तीरंदाजी में पलटन हरदा ने पुणे में जीता स्वर्ण पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

38वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन पुणे में आठ से 12 अप्रैल को किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर की 38 यूनिटों ने हिस्सा लिया। भारतीय रेल ने भी भागेदारी की। भारतीय रेल की ओर से दक्षिण पूर्व मध्य बिलासपुर रेलवे की पलटन हरदा ने हिस्सा लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पलटन के पदक जीतने पर मंगलवार को वरिष्ठ मंडल क्रीड़ा अधिकारी आर राजगोपाल, मंडल सचिव अमरनाथ सिंह, सुभाष कुमार के श्रीनिवास सहित आदि लोगों ने बधाई दी।

224 पुरुष और 185 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में देशभर के 500 खिलाड़ी और अधिकारी उपस्थित थे। 224 पुरुष और 185 महिला खिलाड़ियों ने जीत के लिए निशाना लगाया। 55 ऑफिशियल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...