हरदुरी इलेवन की आठ मैचों में छठी जीत
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर
बिटकुला के विवेकानंद मैदान में खेले जा रहे बिटकुला प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को तीन लीग मैच खेले गए। पहला मैच हरदुरी इलेवन और पिपरदा इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में हरदुरी ने पिपरदा को 20 रनों से हराया। दिन के दूसरे मैच में हरदुरी ने परसाही को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में छठी जीत दर्ज की। तीसरा मैच परसाही और पिपरदा के बीच खेला गया। इस मैच में पिपरदा ने 50 रनों से जीत हासिल की।
24 टीमें शामिल, हर टीम 11 लीग मैच खेलेगी
आयोजक लव कुमार गंधर्व ने बताया कि बिटकुला में हर साल बिटकुला प्रीमियम लीग के नाम से यह टूर्नामेंट कराया जाता है। इस साल आठवां वर्ष है। 24 टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी टीमों को दो पूल में बांटा गया है। एक को 11 लीग मैच खेलेने पड़ेंगे। अंकों के हिसाब से उसे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। 10 अप्रैल से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अभी तक 60 मैच खेले जा चुके हैं। फाइनल जीतने वाली टीम को 7100 और उपविजेता को 6100 रुपए की नगद राशि के साथ ट्राफी दी जाएगी। इसके अलावा मैच ऑफ दी सीरीज 701 रुपए के साथ कप देकर सम्मानित किया जाएगा।