पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सीनियर डिवीजन कोआर्डिनेशन और इलेक्ट्रिक ओपी सेमीफाइनल में

सीनियर डिवीजन कोआर्डिनेशन और इलेक्ट्रिक ओपी सेमीफाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

रेलवे के अंतर विभागीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टरफाइनल मैच बुधवार को आरपीएफ हेड क्वार्टर और सीनियर डिवीजन कोआर्डिनेशन की टीम के बीच खेला गया। रेलवे के एनईआई मैदान में खेले गए मैच में आरपीएफ को 7 विकेट से हराकर सीनियर डिवीजन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले खेलते हुए आरपीएफ की टीम 5 गेंद शेष रहते 11.1 ओवर में 46 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में सीनियर डिवीजन की टीम ने 7.2 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अभिषेक को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच इलेक्ट्रिक ओपी और सीनियर डीएमई के बीच रात 9 बजे खेला गया। पहले खेलते हुए ओपी ने 12 ओवर में 8 विकेट पर 65 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सीनियर डीएमई की टीम 44 रनों पर ऑल आउट हो गई। 21 रनों से जीत दर्ज कर इलेक्ट्रिक ओपी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 30 रनों की पारी खेलने वाले महताब आलम को मैन आफ द मैच चुना गया।

28 गेंद शेष रहते जीता मैच

जवाब में उतरी सीनियर डिवीजन के ओपन बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। अनुराग (17 गेंद, 18 रन) और अभिषेक (6 गेंद, 10 रन) की पारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अमर (8) और पूर्णा (7) रनों की पारी ने टीम को 28 गेंद शेष रहते 7.2 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल की जीत दिलाई। 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीनियर डिवीजन ने अंतिम चार में प्रवेश किया।

अभिषेक की कसी गेंदबाजी, चटकाए चार विकेट

सीनियर डिवीजन के गेंदबाजों ने शुरुआत से कसी गेंदबाजी की। आरपीएफ के बल्लेेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। टीम की ओर से अभिषेक ने 3 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट चटकाए। उमाशंकर ने 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट झटके। नितीश ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। राकेश वेन को एक विकेट मिला। एक विकेट रन ऑउट हुआ।

मैच के निर्णायक: मैच में निर्णायक की भूमिका बीपी विश्वास, रवि कुमार, प्रहलाद तोड़कर अमरजीत सिंह, डी बालाजी ने निभाई। मुरली, सूरी और श्रीनू ने स्कोरिंग की। इस दौरान एनईआई सचिव जी मधु बाबू, जी एस आईच, राणा नंदी, अनिल रजक, रतिंद्र ढल, बुरहानुद्दीन, साईं कुमार उपस्थित रहे।

बल्लेबाजों ने किया निराश

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरपीएफ के बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम का कोई भी बल्लेबाज पिच पर जम नहीं सका। पूरी टीम 11.1 ओवर में 46 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से एकमात्र इरशाद अली ने दहाई का आंकड़ा धुआ। इरशाद ने 11 गेंदों में सर्वाधिक 11 रनों का योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...