बिलासपुर | बिलासपुर संभाग के कमिश्नर टीसी महावर ने संभागायुक्त
बिलासपुर | बिलासपुर संभाग के कमिश्नर टीसी महावर ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले से 17 मई को विकास यात्रा शुरू होगी। विकास यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। विकास यात्रा के दौरान स्वागत सभा, आम सभाओं का आयोजन होना है। उन्होंने पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।