पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने सात समाजसेवी माताओं का किया सम्मान

प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने सात समाजसेवी माताओं का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर समिति ने 7 समाजसेवी माताओं का सम्मान किया। इसमें ममता मिश्रा, जागेश्वरी साहू, वैष्णवी बघेल, कुंति उइके, वीणा अग्रवाल, विद्या केडिया, डॉ. सत्यभामा अवस्थी को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि बृजेश साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर, सैयद निहाल, मार्गेट बेंजामिन, अनीता राम, किशोरी लाल गुप्ता, शिवा मुदलियार रहे। इस अवसर पर विजय दुबे, दीपक मिश्रा, आकाश दुबे, वैभव शुक्ला, रामलोचन रजक व लक्ष्मी मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहू ने कहा कि समाजसेवी समिति द्वारा निरंतर इसी तरह से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। समिति द्वारा माताओं के सम्मान में माताओं के गाने सुगम संगीत के रूप में प्रस्तुत किए गए। इसमें रुचिका विंचुलकर, संध्या शर्मा, गिरीश सिंह, जुगेश कुंवर, दीपक मिश्रा, विजय दुबे, वीरेंद्र गहवई, रमेश पांडे, ईश्वर गहवई ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का अाभार प्रदर्शन प्रताप वर्मा ने दिया।

खबरें और भी हैं...