पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने किया चालान पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | फेमिली कोर्ट की काउंसलर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज होने के 6 माह बाद सोमवार को पुलिस ने चालान पेश किया। पीड़ित की शिकायत व एसपी के निर्देश पर जागी महिला थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई एक दिन पहले की। मामले में फेमिली कोर्ट काउंसलर के बेटे,बेटी, दामाद भी आरोपी हैं। नेहरू नगर निवासी सत्यभामा अवस्थी फेमिली कोर्ट की काउंसलर हैं। उनकी बहू अभिलाषा अवस्थी की रिपोर्ट पर महिला थाने की पुलिस ने 3 नवंबर 2017 को उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का जुर्म दर्ज किया था। केस में उनके बेटे समर्थ, बेटी नेहा व दामाद प्रतीक पांडेय भी आरोपी है। एफआईआर होने के बाद पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। काउंसलर के अलावा बाकी आरोपी इस समय अग्रिम जमानत पर है। एफआईआर दर्ज हुए 6 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस इस केस की चालान पेश नहीं कर रही थी।

खबरें और भी हैं...