पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

175 अल्पसंख्यक महिलाओं को दी गई छात्रवृत्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की योजना नई रोशनी के अंतर्गत शुरु किए गए अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। समापन कार्यक्रम तालापारा के बाल श्रमिक भवन सहित खपरगंज के लाला लाजपत राय स्कूल व शासकीय माध्यमिक विद्यालय, तारबहार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास उपस्थित थे। इस योजना के तहत अल्पसंख्यक महिलाओं को शैक्षिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता, स्वच्छ भारत, वित्तीय प्रणालियां, जीवन कौशल, महिलाओं के कानूनी अधिकार, डिजिटल साक्षरता, सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के लिये पक्ष समर्थन आदि की जानकारी दी गई। इसमें 25 - 25 महिलाओं के सात बैच में 6 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिलाओं के व्यक्तित्व व क्षमता विकास में विशेष ध्यान दिया गया। समापन समारोह में सभी प्रशिक्षार्थी महिलाओं को छात्रवृत्ति व प्रमाणपत्र दिया गया।

खबरें और भी हैं...