रेलवे की पेंशन अदालत के लिए 25 मई तक आवेदन
बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल की पेंशन अदालत 15 जून को डीआरएम सभाकक्ष में होगी। अदालत दिन में 11 बजे शुरू होगी। मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपना आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ जिसमें पीएफ नंबर, सेवानिवृत्ति तिथि, पीपीओ नंबर लिखा होना चाहिए। आवेदन 25 मई तक या इससे पहले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पेंशन अदालत के पास जमा कराना होगा। इसके बाद दिए जाने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। पेंशन अदालत में न्यायालय में विचाराधीन मामलों को शामिल नहीं किया जाएगा।