जलने से भर्ती हुई दो महिलाओं की सिम्स में मौत
बिलासपुर | जलने के बाद उपचार के लिए सिम्स में दाखिल हुईं दो महिलाओं की मंगलवार को मौत हो गई। दोनों महिलाएं गंभीर हालत में यहां लाई गई थीं। जामबाई 57 वर्ष पति महादेव कुम्हार निवासी धूमा मुंगेली सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग की चपेट में आ गई थीं। इन्हें परिजन रात 12:30 बजे लेकर सिम्स पहुंचे जहां मंगलवार की सुबह जामबाई की मौत हो गई। वहीं खाना बनाते समय सरोज 27 वर्ष पति मोहन निवासी कोरबा 10 मई को आग की चपेट में आ गई थीं। तभी से इनका सिम्स में इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम इन्होंने सिम्स के बर्न वार्ड में दम तोड़ दिया।