पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • रमजान का चांद नजर आया तो तरावीह आज से, रोजा कल से रखा जाएगा, 30 दिनों तक विशेष इबादतें होंगी

रमजान का चांद नजर आया तो तरावीह आज से, रोजा कल से रखा जाएगा, 30 दिनों तक विशेष इबादतें होंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फजीलतों और बरकतों का महीना रमजान चांद दिखा तो बुधवार से शुरू हो जाएगा। चांद दिखा तो रात में विशेष तरावीह नमाज अदा की जाएगी। शहर की तमाम मस्जिदों में नमाज का समय और पढ़ाने वाले हाफिज तय कर दिए गए हैं। वैसे तो पूरी उम्मीद है कि बुधवार को रमजान का चांद नजर आ जाएगा। लेकिन चांद नजर नहीं आया तो गुरुवार को पहली तरावीह और शुक्रवार को पहला रोजा होगा।

रमजान के मुबारक महीने में पूरे 30 दिनों तक विशेष इबादतें होंगी। सुबह सादिक से लेकर देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहेगा। आधी रात के बाद सेहरी कर रोजा रखा जाएगा। फजर से लेकर ईशा तक पांच वक्त की नमाजें अदा की जाएंगी। इसके अलावा विशेष नमाज तरावीह अदा की जाएगी। साथ ही साथ कुरआन की तिलावतें भी ज्यादा से ज्यादा की जाएंगी। नमाजें और कुरआन की तिलावतें तो साल भर चलती रहती हैं लेकिन इस महीने में इसे बढ़ा दिया जाता है ताकि सवाब ज्यादा से ज्यादा मिल सके। अल्लाह ने महीना नेकी कमाने के साथ-साथ गुनाहों से माफी के लिए भी दिया है। इस महीने में हर इबादत के लिए अल्लाह 70 गुना ज्यादा सवाब अता करता है। एक नेकी करने पर 70 नेकी का सवाब है। रमजान के महीने को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला असरा रहमत वाला, दूसरा असरा मगफिरत वाला और तीसरा असरा जहन्नुम से आजादी वाला है। रमजान की तैयारी 15 दिन से चल रही है। शहर की मस्जिदों के अलावा पांच-छह अलग-अलग स्थानों पर भी तरावीह नमाज होगी। मस्जिदों में नमाज का अलग-अलग समय तय किया गया है ताकि किसी को देर हो जाए तो वे भी नमाज पढ़ सके। मस्जिदों में तरावीह के नमाज का जो समय तय किया गया है उससे 15 मिनट पहले ईशा की नमाज की जमात होगी। इस साल सेहरी सुबह 3.58 तक और इफ्तार शाम 6.37 बजे का होगा। यानि रोजा 14 घंटे 35 मिनट से शुरू होगा जो कि 30 वें रोजा तक 14 घंटे 48 मिनट तक जाएगा।

मस्जिद समय नमाजे हाफिज

तरावीह

मदीना मस्जिद गोलबाजार 9.00 मौलाना मशहूद रजा मरकानी मुरादाबाद यूपी

रजा मस्जिद मसानगंज 9.00 इमाम हाफिज कुर्बान अली रिजवी

गरीब नवाज मस्जिद तालापारा 9.00 मौलाना फैज अत्तारी झारखंड

हुसैनी मस्जिद तैयबा चौक तालापारा 9.00 हाफिज कारी सैय्यद जाहिर आगा

इमाम अहमद रजा मस्जिद भारतीय नगर 8.45 मुफ्ती ताहिर रजा

मक्का मस्जिद मरी माई रोड 9.00 इमाम हाफिज जाहिद रजा बरेली यूपी

आयशा मस्जिद ओमनगर जरहाभाठा 9.00 पेशइमाम, मौलाना मुफ्ती अब्दुल अजीम

नगीना मस्जिद तारबाहर 9.00 हाफिज उस्मान साहब

ताज मस्जिद तालापारा 8.45 मुफ्ती सलमान कासमी यूपी

जामा मस्जिद चांटापारा कंपनी गार्डन 9.00 पेशइमाम मौलाना आलमगीर नदवी

गुलशने रजा कमेटी कुदुदंड 8.45 हाफिज सैफउल्ला इलाहाबाद

सुन्नी औलिया मस्जिद कासिमपारा 8.45 हाफिज अब्दुल रशीद साहब

नूरानी मस्जिद तालापारा 9.00 मुफ्ती एहसान बरकाती

गरीब नवाज मस्जिद मंगला 8.45 हाफिज हसीब उल्ला मिसबाही

फैजाने रजा मस्जिद कोनी 10.00 हाफिज मौलाना हसीब उल्ला

मक्का मस्जिद में दो बार होगी तरावीह

शहर की मक्का मस्जिद इंतेजामिया कमेटी ने दो बार तरावीह की नमाज का इंतजाम किया है। पहली तरावीह की नमाज ईशा की नमाज के बाद रात 9 बजे से होगी। तरावीह इमाम जाहिद रजा अदा कराएंगे। वहीं ऐसे मुक्तदियों के लिए भी इंतजाम रखा है जो देर रात नौकरी, दुकानों या दीगर कामों का पूरा कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए रात 10.30 बजे से तरावीह होगी। तरावीह की नमाज हाफिज इकबाल पढ़ाएंगे।

रमजान नेकी कमाने का महीना: फिरोज

जश्‍ने उर्स ख्वाजा गरीब नवाज के संयोजक फिरोज कुरैशी ने कहा कि रमजान इस्लामिक साल का 9वां महीना है। यह महीना अल्लाह का है। जो इस महीने में अल्लाह के हुक्म का पालन करता है उससे उसका सीधा रिश्ता जुड़ जाता है। रमजान का यह मुबारक महीना जिस इंसान को मिला वे खुशनसीब और किस्मत वाले हैं। यह महीना नेकी कमाने और बुराइयों से बचने का है। इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। रोजा रखें, नमाज पढ़े, कुरआन ए पाक की तिलावत करें।

इन मस्जिदों के अलावा मस्जिद अमीरूल्लाहशाह सरकंडा, चुचुहियापारा, मस्जिद जूना बिलासपुर, मस्जिद बिलाल राजेंद्र नगर, यदुनंदन नगर में दो मस्जिद, भारतीय नगर, राजकिशोर नगर मस्जिद में भी तरावीह की 20 रकात विशेष नमाज अदा की जाएगी। इन मस्जिदों में भी रात 8.45 से लेकर 9 बजे तक तरावीह नमाज शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...