क्रोकोडाइल पार्क तक सिटी बस चलाने की मांग
बिलासपुर | लीलागर कला मंच ने जांजगीर-चांपा जिले के कोटमी सोनार क्रोकोडायल पार्क तक सिटी बस चलाने की मांग की। मंच के संयोजक ध्रुव सिंह ठाकुर ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की। उन्होंने बताया कि भारत का दूसरा व प्रदेश का पहला मगर पार्क है। बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन सुविधा नहीं होने की वजह से दिक्कत होती है। सिटी बस चलने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।