सोलंकी की फिरकी में फंसा बिलासपुर, दुर्ग को बढ़त
24.4 ओवर, 12 मेडन, 37 रन देकर झटके 7 विकेट
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर
बांये हाथ के स्पिनर गेंदबाज सौरभ सोलंकी (24.4 ओवर, 12 मेडन, 37 रन, 7 विकेट) की फिरकी गेंदबाजी की दम पर दुर्ग ने पहली पारी में बढ़त बना ली है। टीम ने बिलासपुर की पहली पारी को 121 रनों पर समेटने के बाद 73 रनों की बढ़त हासिल की। पहली पारी में दुर्ग की टीम 194 रनों पर ऑलआउट होने के बाद के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी कर टीम को बढ़त दिलाकर फाइनल में पहुंचने के रास्ते को आसान किया। मैच के पहले दिन बिलासपुर के एजाज ने 7 विकेट लिए थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दुर्ग ने अपनी दूसरी पारी में 54.2 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 73 मिलकर दुर्ग ने कुल 189 रनों की बढ़त बना ली है। फाइनल में पहुंचने के लिए बिलासपुर को मैच के अंतिम दिन उलटफेर कर मैच जीतना होगा। वहीं दुर्ग मैच ड्रॉ करना चाहेगा।
रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेले जा रहे रियाजुद्दीन स्मृति अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर ने 52 रनों पर तीन विकेट से आगे की पारी शुरू की। दिन के पहले ओवर की चौथी गेंद पर शिवा (19) रन को सोलंकी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 52 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद अल्तमश (8) रन के साथ सनी पांडेय ने 17 जोड़े। अल्तमश को सोलंकी ने आउट किया। सनी एक ओर से जम हुए थे। उनका साथ देने आए अनुराग (9) रन को दिपांशु ने आउट किया। अब्दुल को सोलंकी ने खाता भी नहीं खोलने दिया। एजाज (3) रन को सोलंकी ने आउट कर बिलासपुर को 94 रनों पर आठवां झटका दिया। 42 रनों पर बिलाासपुर के पांच बल्लेबाज आउट हो गए।
42 पर गिरे पांच विकेट
एजाज को फिर चार विकेट
पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले एजाज ने दूसरी पारी में 22 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट ले लिए हैं। यमन सिंह ने 22.2 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। दुर्गेश को एक विकेट मिला।
बिलासपुर के सनी ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली
94 रनों पर आठ विकेट गिरने के बाद सनी ने हर्षित (13) रन के साथ 18 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 112 रनों तक पहुंचाया। हर्षित को सौरभ ने आउट किया। हर्षित के आउट होने के सनी (114 गेंद, 31 रन, 5 चौके) ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 121 रनों तक पहुंचाया। 50वें ओवर की चौथी गेंद पर सनी (31) रन को सौरभ ने आउट कर बिलासपुर की पारी को समेट दिया। यमन सिंह पांच रन पर नाबाद रहे। मैच के दूसरे दिन दुर्ग के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर मैच में अपनी पकड़ मजबूूत बना ली। सौरभ सोलंकी ने 24.4 ओवर में 37 रन देकर 7 विकेट लिए। युग दिपांशु ने 21 ओवर में 59 रन देकर तीन विकेट लिए।
49.4 ओवर में 121 रन पर ढेर हुई टीम
73 रनों की मिली बढ़त
अच्छी शुरुआत, बाद में लड़खड़ाई
पहली पारी में बढ़त लेने के बाद दुर्ग ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। टीम का पहला विकेट 51 रन पर आयूष (33) रन के रूप में गिरा। आदित्य सिंह (93 गेेंद, 31 रन, 3 चौके) और आयुष विलियम (66 गेंद, 33 रन 5 चौके) के बीच पहले विकेट लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। आयुष को एजाज ने आउट किया।
64 रनों पर गंवाए 6 विकेट
पहला विकेट गिरने के बाद दुर्ग की पारी लड़खड़ा गई। ओपनर आदित्य (31) रन को यमन ने बोल्ड कर 64 रनों पर दुर्ग को दूसरा झटका दिया। श्रेयस मुखर्जी (3) रन को एजाज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले शिवम गिरी (11) रन को एजाज ने आउट किया। 78 रन पर चार विकेट गिरने के बाद अमन मिश्रा (15) रन के साथ सौरभ सोलंकी ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 105 रनों तक पहुंचाया। अमन मिश्रा (15) रन को दुर्गेश ने आउट किया। सौरभ साेलंकी ने (43 गेंद, 22 रन) की पारी खेलकर टीम को 116 रनों तक पहुचाया। अमरितंश एक और अंशुमान बिना खाते खोले पवेलियन लौट गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दुर्ग ने 54.2 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। सौरभ 22 रनों पर खेल रहे हैं।