टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट: सरदार पटेल की टीम ने 57 रन से उद्घाटन मैच में जीता
बिलासपुर।मनेंद्रगढ़ |मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सोमवार को सरदार पटेल और मौलाना आजाद वार्ड के बीच खेला गया। आजाद वार्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सरदार पटेल वार्ड की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 131 रन बनाए। टीम की ओर से किशन ने 65 रनों की धुंआधार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद वार्ड की टीम 74 रन पर ऑल आउट हो गई। सरदार पटेल वार्ड 57 रनों से मैच जीत लिया। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले किशन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।