पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबड्‌डी:महाकाल की टीम बनी चैम्पियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर |खेलों को बढ़ावा देने के लिए मंत्री अमर अग्रवाल ने वार्ड स्तर पर ओलिंपिक समिति का गठन किया। प्रत्येक वार्ड में 10 सदस्यों की टीम गठित की गई। प्रत्येक वार्ड में खेल कराने के लिए 15 हजार रुपए की राशि दी गई। 2 मई से शुरू हुए खेल का सबसे पहले आयोजन वार्ड नंबर 17 विनोबा नगर में हुआ। बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में श्रेयांश सिंह पहले स्थान पर रहे। कैरम में विशाल को पहला मिला। वार्ड 40 में कबड्‌डी और खो-खो हुआ। कबड्‌डी में महाकाल की टीम विजेता रही। वार्ड 19 में फुटबॉल स्पोटिंग क्लब की टीम चैम्पियन बनी। वार्ड 32 में कबड्‌डी में शिवाजी दल विजेता रहा। वार्ड 35 में क्रिक्रेट में आदर्श इलेवन की टीम चैम्पियन रही। अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, टी-शर्ट और नगदर राशि देकर पुरस्कृत किया गया। सभी को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

खबरें और भी हैं...