पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तैराकी: सब जूनियर और जूनियर टीम घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | 20 मई को भिलाई में होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर के सब जूनियर और जूनियर बालक व बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार को जिला खेल परिसर के स्वीमिंग पुल में हुआ। जिलेभर से 50 से अधिक तैराकों ने इतने ही इवेंटों में खुद को साबित किया। इनमें से शानदार प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। कोच राजेश सहू ने बताया कि चयन ट्रायल को सफल बनाने में ए एक्का, सूरज यादव, सुखी, दुर्गा यादव, अनिता लहरे, किश राम, रूपेश सहित आदि लोगों का सहयोग रहा।

इनका हुआ चयन: जूनियर बालक वर्ग में रुद्राक्ष साहू, आयुष पंड्या, प्रखर यादव, साहिल एडीशन, सौमित्र साखेल, आयुष कौशिक, आक्षम पांडेय, राजवीर सिंह बावरा, आदित्य राज चौधरी। सब जूनियर बालिका वर्ग में मानसी रौथान, अनवेगा परासर, स्मिग्धा लाल, आदिति सिंह, एस भवानी आरोही वर्मा को चुना गया है। सब जूनियर बालक वर्ग में अमर प्रकाश साहू, आयान आलीसान, प्रथम साहू, यश तिवारी, दवाशिव वर्मा, अभय प्रकाश साहू, किर्तीवत बेलोस्कर, श्रेयस साहू, सक्षम मौर्या, आरव महानिया। बालिका वर्ग: दिशा मौर्या, अन्न्ता विजयावर्गीय, मानसी टेकाम, सौर्या चौधराना, मीलिया घोष को चुना गया है।

खबरें और भी हैं...