क्रिकेट: किसू ने सेकरसा को दिलाई जीत
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर
धनंजय नायक (किसू) (41 गेंद, 53* रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सेकरसा ने वनडे सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को फाउंडेशन अकादमी को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। रेलवे के सेकरसा मैदान में चल रहे समर कैंप में अंडर-14 फ्रेंडली क्रिकेट वनडे सीरीज का पहला मैच फाउंडेशन अकादमी और सेकरसा टीम के बीच खेला गया। 30 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले सेकरसा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले खेलने उतरी फाउंडेशन की टीम ने 30 ओवर में पांच विकेट पर 96 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से सार्थक (16, आेम (15) और शैवाल ने (11) रनों का याेगदान दिया। सेरसा की ओर इमरान ने 2, निखिल, आदित्य और साहिल ने 1-1 एक विकेट लिया। जवाब में उतरी सेकरसा की टीम ने 22वें ओवर में पांच विकेट पर 97 रन बना लिए। किसू ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ सेकरसा की टीम सीरीज में 1-0 आगे हो गई। टीम की ओर से किसू ने नाबाद 53 रन, मुनमुन ने 9, बूट्स 8 रनों का योगदान दिया। प्रवीण सिंह, भूपेंद्र पांडेय, श्रीकांत पाढ़ी, श्रीनू राव समेत आदि लोग मौजूद रहे।
30 ओवर में 5 विकेट पर 96 रन बनाए फाउंडेशन ने
22वें ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल की सेकरसा ने