पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • आरपीएफ का डॉग टोनी रिटायर्ड, अब सिकंदराबाद से जर्मन शेफर्ड आएगा

आरपीएफ का डॉग टोनी रिटायर्ड, अब सिकंदराबाद से जर्मन शेफर्ड आएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों की सुरक्षा में लगा आरपीएफ डॉग स्क्वायड टीम का लेब्राडोर प्रजाति का डॉग टोनी फरवरी माह में रिटायर्ड हो गया है। उसकी जगह एवं पहले से रिक्त एक खाली जगह के लिए दो डॉग खरीदने के आदेश सीनियर डीएससी भवानी शंकर ने दिए हैं। दोनों डॉग सिकंदराबाद के बोगाडी केनाल सेंटर से लाया जाएगा। डॉग स्क्वायड में पांच डॉग होने चाहिए लेकिन यहां पर सिर्फ चार डॉग हैं। बम की तलाश करने के लिए एकमात्र जर्मन शेफर्ड टायसन है। एक और जर्मन शेफर्ड डॉग खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। तीन लेब्राडोर में से उम्रदराज टोनी 10 साल की सेवा के बाद फरवरी में रिटायर्ड हो चुका है। उसे रिटायर्ड करने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसका स्थान लेने के लिए एक नया लेब्राडोर भी खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...