पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सामुदायिक भवन रेलवे स्टेशन के डे केयर होम के लिए अध्यक्ष ने की अनुशंसा

सामुदायिक भवन रेलवे स्टेशन के डे केयर होम के लिए अध्यक्ष ने की अनुशंसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ शाखा बिल्हा का मासिक बैठक कुर्मी क्षत्रीय सामाजिक भवन चकरभाठा कैंप में आहूत की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत बोदरी की अध्यक्ष अंजू दिवाकर तथा विशिष्ट अतिथि दिवाकर दुबे रहे। बैठक में संगठन की बिल्हा शाखा के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2013 की विधानसभा चुनाव के समय राज्य शासन ने अपनी घोषणा पत्र में कहा था कि समस्त पेंशनरों एवं राज्य के कर्मचारियों को उनकी मूलभूत मिलने वाली सुविधाएं समान वेतन, पेंशन, प्रमोशन व वेतन आयोग की अनुशंसा अनुसार मिलने वाली लाभ आदि यथावत मिलती रहेंगी परंतु सातवें वेतनमान की अनुशंसा के बाद भी आज तक उसका लाभ पेंशनरों को नहीं दिया गया है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष से रेलवे स्टेशन चकरभाठा स्थित सामुदायिक भवन को पदोन्नत कर उसे पेंशनरों के लिए डे केयर होम के रूप में देने के लिए मांग पत्र पर अनुशंसा करने की मांग की। अध्यक्षीय संबोधन में जीपी शर्मा महामंत्री जिला प्रकोष्ठ बिलासपुर ने कहा कि शासन की संकल्पना एवं वृद्धजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के अंतर्गत नगर निगम प्रशासन बिलासपुर ने सामुदायिक भवनों को पदोन्नत कर बिलासपुर जिला मुख्यालय में चार डे केयर होम प्रदान किया है, ऐसी ही सुविधाएं तहसील स्तर पर भी मिलनी चाहिए। सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए बार-बार निष्फल होता जा रहा है। वहीं जिला सचिव एसपी पाटनवार ने नगर पंचायत अध्यक्ष काे शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। श्री पाटनवार ने कहा कि अधिकार और कर्तव्य दोनों का निर्वहन आज की महती आवश्यकता है। हम वृद्धजनों की मूलभूत आवश्यकताएं बहुत सीमित हैं, हम परिवार और समाज के लिए ही जीते हैं। अत: समाज को भी हमें आदर सम्मान दिया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि अंजू दिवाकर दुबे ने कहा पिता तुल्य वयोवृद्ध का आशीर्वाद मेरे लिए प्रतिसाद है और उन्हें मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए मैं तत्पर हूं। वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत सामुदायिक भवन रेलवे स्टेशन चकरभाठा को डे केयर होम के लिए अनुशंसा करती हूं। दिवाकर दुबे ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा निश्चित ही बुजुर्गों का सम्मान एवं मार्गदर्शन युवा वर्ग के लिए महती आवश्यकता है जो कि सेवा भावना से ही प्राप्त हो सकती है।

मासिक बैठक में कुर्मी क्षत्रीय सामाजिक भवन कैंप में आहूत की गई।

खबरें और भी हैं...