साथी छोड़ गए और धूप में बैठकर लाठी- केन की रक्षा करता रहा पुलिसकर्मी...
बिलासपुर | मंगलवार को पत्थलगड़ी के समर्थकों की रिहाई की मांग कर रहे एसटी, एससी, ओबीसी महासंघ के आंदोलनकारी अंबेडकर चौक से नेहरू चौक गए तो पुलिस के जवान भी उनके पीछे गए। शांति पूर्ण आंदोलन करते देखकर लाठी और केन वहीं छोड़ गए और एक पुलिसकर्मी को उसकी रखवाली करने छोड़ गए। पुलिसकर्मी धूप में बैठकर लाठी और केन की रक्षा करता रहा।