एटीआर के लापरवाह अफसरों ने दो दिन बाद भी सुध नहीं ली राष्ट्रीय पक्षी की
बिलासपुर | अचानकमार टाइगर रिजर्व फाॅरेस्ट में वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए विभाग के अफसर ही संवेदनशील नहीं है। घूमने गए लोगों से राष्ट्रीय पक्षी मोर को कैद करने के मामले में जानकारी मिलने पर भी एटीआर के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब इस मामले में विभाग के वरिष्ठ अफसरों ने संज्ञान लिया तो उनके निर्देशों पर भी अमल नहीं किया गया। अचानक टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट में वाइल्ड लाइफ एक्ट के नियमों के अनुसार किसी भी वन्य प्राणी को कैद कर रखना अपराध है। इस मामले में अधिवक्ता सौरभ डांगी ने वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ आरके सिंग से मामले की शिकायत की है।