एसईसीआर मजदूर कांग्रेस की बैठक 28 से पहले होगी
बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस की त्रैमासिक बैठक 18 महीने से नहीं हुई है। रजिस्ट्रार द्वारा जारी वैद्य वर्किंग कमेटी के जिन 68 सदस्यों की सूची दी है। उनकी बैठक 28 मई से पहले कराने के निर्देश दिए हैं। मजदूर कांग्रेस के जोन प्रवक्ता गोपी राव ने बताया कि उक्त बैठक दिए गए निर्देश के मुताबिक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य कार्मिक अधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी की उपस्थिति में कराने कहा गया है।