अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों से गाली गलौज, मारपीट
बिलासपुर | बेलगहना के निजी अस्पताल में घुसकर दो लोगों ने डाॅक्टरों से गाली गलौज व मारपीट की। दोनों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। बेलगहना स्टैंड स्थित शिवम हाॅस्पिटल के डाॅ. चंद्रभान नायक पिता अमृतलाल नायक डायरेक्टर हैं। सोमवार की रात 9 बजे वे अपने मैनेजर प्रमोद सारिवान से चर्चा कर रहे थे इसी दौरान गोपाल यादव व अन्नु मानिकपुरी नशे की हालत में पहुंचे। एंबुलेंस की चाबी के नाम पर मैनेजर प्रमोद से गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इसके कुछ देर बाद गणेश कश्यप ने एक मरीज को वहां लाया। वह बेहोश था। उसे डॉक्टर शाहिद अनवर माइनर ओटी रूम में ले जा रहा थे तभी डॉक्टर के साथ हाथापाई करने लगे और स्टाफ को धक्का देकर बाहर निकाल दिया।