पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • टाटा पैसेंजर से 35 हजार रुपए की चोरी, जीआरपी में अपराध पंजीबद्ध

टाटा पैसेंजर से 35 हजार रुपए की चोरी, जीआरपी में अपराध पंजीबद्ध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | टाटा बिलासपुर पैसेंजर में सफर कर रही महिला का लेडीज पर्स चोरी हो गया। उसमें नगद राशि, चांदी की पायल, बिछिया मोती का हार, सहित 35 हजार रुपए के सामान की चोरी हो गई। मामले की रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई गई है। रामा ग्रीन सिटी खमतराई निवासी देवाशीष शर्मा पिता धीरेंद्र शर्मा 35 वर्ष टाटा बिलासपुर पैसेंजर से टाटा से बिलासपुर के लिए एस 1 की बर्थ क्रमांक 7 में सफर कर रहे थे। रात 3.30 बजे उनकी नींद ईब रेलवे स्टेशन के पास खुली तो देखा कि उसका एक लेडीज पर्स जिसमें कुल 35 हजार रुपए का सामान रखा था वह चोरी चला गया।

खबरें और भी हैं...