गतौरी के पास ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, अपोलो में भर्ती
बिलासपुर | कोनी थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर हो गया। उसे अपोलो में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घटना बिलासपुर रतनपुर रोड पर ग्राम गतौरी में हुई और इस हादसे का शिकार इसी गांव का बृजलाल साहू पिता रायसिंह लोनिया 30 वर्ष हुआ। सोमवार की रात को वह अपने साथी ज्वाला लोनिया के साथ बिलासपुर आया था। दोनों यहां से लौट रहे थे। मुख्य मार्ग से गांव के भीतर वाले सड़क पर जाने के लिए मुड़ रहे थे इसी दौरान सामने रतनपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।