नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने सोमवार से अपने निवास कार्यालय में वार्डों की चुनावी बैठकों की शुरुआत की। सायं 3 बजे से शुरू हुई बैठकें रात तक चलती रही। इससे पहले उन्होंने कलेक्टर तथा एसपी को बुलवाकर ला एंड आर्डर के विषय में चर्चा की। मंत्री की बैठकों में पहले ही दिन कुछ वार्डों के प्रमुख नागरिकों तथा कार्यालय मंत्रियों ने मेयर किशोर राय के खिलाफ जन समस्याओँ के निराकरण में उचित सहयोग नहीं मिलने की शिकायतें कीं। मंत्री ने कार्यालय मंत्रियों से साफ कहा है कि हर हाल में जनहित के कार्यों को अहमियत दें। प्रत्येक दो वार्ड में एक इंजीनियर तथा टाइमकीपरों की नियुक्ति इसीलिए की गई है, ताकि निर्माण कार्यों में मदद मिल सके। उन्होंने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से लेकर स्मार्ट कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड आदि के आवेदनों के निराकरण के कार्य को प्राथमिकता से कराने पर जोर दिया है। बताया जाता है कि मंत्री ने प्रत्येक वार्ड की प्रतिनिधियों से चर्चा कर समीक्षा की।
बूथ मैनेजमेंट पर पूरा जोर
खबर है कि मंत्री ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के 240 बूथों की व्यवस्था पर अधिक ध्यान देने कहा है। बूथ मैनेजमेंट के हिसाब से कार्यालय मंत्रियों को कहा गया कि वह अधिक से अधिक नागरिकों, नए वोटरों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं। विकास के कार्यों को भी इसी हिसाब से समय सीमा में कराने तथा कार्य में विलंब तथा देरी होने पर इसकी सीधी जानकारी मंत्री को देने कहा है।
सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर