पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • कोटा सीईओ के तबादले पर सरपंचों ने कहा नहीं चाहिए हमें दूसरा सीईओ

कोटा सीईओ के तबादले पर सरपंचों ने कहा- नहीं चाहिए हमें दूसरा सीईओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतपुर क्षेत्र के सरपंचों ने कोटा सीईओ के तबादले के बाद नई पोस्टिंग का विरोध करते हुए कहा है कि उनके यहां आने से विकास कार्य प्रभावित होगा। इस कारण से पूर्व सीईओ को यथावत रखा जाए। सरपंच संघ ने इस संबंध में जनदर्शन में आवेदन सौंपा।

कोटा सीईओ के क्षेत्र में विरोध को देखते हुए तबादले के बाद अब तखतपुर क्षेत्र के सरपंचों ने मोर्चा खोल दिया है। तखतपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच कलेक्टोरेट पहुंचे थे। उनका कहना था कि कोटा सीईओ के वहां के सरपंचों से ही संबंध ठीक नहीं थे। उनके तखतपुर आने से जनपद की कार्यप्रणाली और विकास कार्य दोनों ही प्रभावित होगा। सरपंच संघ ने मांग किया कि पूर्व तखतपुर सीईओ राजेंद्र पांडे को यथावत रखा जाए। यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो इसका विरोध होगा। उन्होंने इस संबंध में जनदर्शन में आवेदन दिया। आवेदन देने वालों में सरपंच संघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह समेत अन्य सरपंच शामिल थे।

तखतपुर के सरपंच सीईआे के तबादले के विरोध में पहंुचे कलेक्टोरेट।

खबरें और भी हैं...