पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बीयू की मूल्यांकन प्रक्रिया: प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर में छात्रों को मिले समान नंबर

बीयू की मूल्यांकन प्रक्रिया: प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर में छात्रों को मिले समान नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

बिलासपुर यूनिवर्सिटी सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर रही है। इसमें अधिकांश छात्र फेल हो रहे हैं। यूनिवर्सिटी के रिजल्ट को लेकर छात्र आरोप लगा रहे हैं कि उत्तरपुस्तिका गलत जंच रही है। रिजल्ट निकलने के बाद कॉलेजों के छात्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जीडी शर्मा और कुलसचिव डॉ. इंदू अनंत का घेराव कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों से पैसा लेकर उनकी उत्तरपुस्तिका आरटीआई के तहत दे रही है। छात्र अगर उत्तरपुस्तिका की जांच करवाते हैं, उनका नंबर बढ़ रहा है तो यूनिवर्सिटी के पास कोई ऐसा नियम नहीं है कि वह नंबर बढ़ाएगी। यूनिवर्सिटी केवल छात्रों से पैसा वसूल रही है। वहीं यूनिवर्सिटी ने थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें फिजिक्स और जूलॉजी विषय के कई छात्र एेसे हैं, जिन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर में एक समान नंबर मिला है। सीएमडी, डीपी विप्र, गुरु घासीदास और ईवी पीजी कॉलेज कोरबा के रिजल्ट की जांच करने पर सभी जगह ऐसे छात्र मिले।

एक सप्ताह में उत्तरपुस्तिका के लिए 21 छात्रों ने किया आवेदन

बीयू के रिजल्ट से छात्र संतुष्ट नहीं हैं। यूनिवर्सिटी में छात्र आरटीआई से उत्तरपुस्तिका निकाल रहे हैं। एक सप्ताह में 21 छात्रों ने आरटीआई के तहत उत्तरपुस्तिका निकालने के आवेदन किया है।

एमएससी गणित में इतने छात्र फेल

कॉलेज कुल छात्र एटीकेटी छात्र

कोरबा 27 17

सीएमडी 39 31

केएन कॉलेज 25 23

लाल बहादुर शास्त्री 20 19

तीन सेमेस्टर में ऐसे मिले हैं नंबर

कॉलेज प्रथम द्वितीय तृतीय सेमेस्टर

सीएमडी 438 438 440

सीएमडी 409 409 438

गुरु घासीदास 382 382 382

डीपी विप्र 381 381 402

ईवी पीजी कोरबा 432 432 455

ऐसा नहीं हो सकता

बिलासपुर यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण पांडेय ने कहा कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बिल्कुल सही किया जा रहा है। दो बार उत्तरपुस्तिकाओं काे चेक कराया जा रहा है। इस तरह से नंबर मिले ऐसा नहीं हो सकता। अगर एेसा है तो इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। चेक करके ही सही बता पाऊंगा।

खबरें और भी हैं...