पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सिम्स से मरीजों का रिकाॅर्ड रजिस्टर हटा, अब नहीं पता चलेगा कौन गया

सिम्स से मरीजों का रिकाॅर्ड रजिस्टर हटा, अब नहीं पता चलेगा कौन गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों के अब यहां की व्यवस्थाओं से असंतुष्ट होकर निजी अस्पतालों में जाने के रिकार्ड का अब पता नहीं चल सकेगा। सोमवार को यह रिकार्ड रजिस्टर कैज्युल्टी से हटा दिया गया है, जिससे यहां मरीजों को रेफर करने का जो गोरखधंधा किया जा रहा है उस पर पर्दा डाला जा सके। यह भी बता दें कि इस बात का खुलासा दैनिक भास्कर ने पहले ही कर दिया था कि अब रिकार्ड रजिस्टर कभी भी हटाया जा सकता है। दैनिक भास्कर ने जब इस स्थिति को रोकने का प्रयास किया तो इससे घबरा कर यहां के प्रबंधन ने इस रजिस्टर को ही हटा दिया है। जिससे मरीज के जाने के बाद हो रही बदनामी से बचा जा सके। सोमवार की देर शाम रिकार्ड रजिस्टर को हटा दिया गया।

आकर देखता हूं कि किसने हटवाया रजिस्टर

मैं अभी बाहर हूं कल आकर देखता हूं कि कैज्युल्टी से रजिस्टर किसने हटवाया है। जब पता है कि मैं आ रहा हूं तो फिर यह निर्णय मेरे आने के बाद चर्चा करके भी लिया जा सकता था। कुछ गलत नहीं होने दिया जाएगा। डाॅ. पीके पात्रा, डीन, सिम्स

खबरें और भी हैं...