बिलासपुर | विश्वविद्यालय के एमएससी एंथ्रोपोलॉजी के 12 छात्र-छात्रा आकाश शर्मा, शिवानी मिश्र, सुमन साहू, ममता रानी, धनसाय टंडन, हर्षित गौरहा, तरुण यादव, कृतिका मिश्र, कृष्णा कान्त मानस, दामिनी स्वर्णकार और नवीन मांझी का चयन किया गया है, जो 16 मई से घर-घर जाकर सर्वे का कार्य कर रहे हैं। ताकि ग्राम की समस्याओं की जानकारी भारत सरकार एवं आईआईटी दिल्ली को उन्नत भारत अभियान पोर्टल के द्वारा सीधे ही भेजा जा सके। सर्वे का प्रारूप राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया है। इसमें परिवार संबंधी जानकारी के अलावा विभिन्न योजनाओं की जानकारी, खेती, आमदनी बीमारी इत्यादि को शामिल किया गया है।