पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • यूजीसी के आदेश के बाद भी बीयू व कॉलेजों ने नहीं मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

यूजीसी के आदेश के बाद भी बीयू व कॉलेजों ने नहीं मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में आतंकवाद विरोध दिवस मनाने कहा था। सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्रों को आतंकवाद विरोध दिवस की शपथ दिलवानी थी, लेकिन बिलासपुर यूनिवर्सिटी ने कोई कार्यक्रम नहीं करवाया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने किसी भी कॉलेजों को भी निर्देश जारी नहीं किया कि वह शपथ दिलवाएं। जबकि यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. जीडी शर्मा से लेकर कुलसचिव डॉ. इंदू अनंत, सहायक कुलसचिव सीएचएल टंडन, नेहा यादव, शैलेंद्र दुबे मौजूद थे। वहीं यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव टंडन प्रतिदिन कॉलेजों को 3 से 4 निर्देश जारी करते हैं। इसके अलावा छात्र अधिष्ठाता डॉ. एचएस होता ने यूटीडी में भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं गृह मंत्रालय के पत्र के संदर्भ में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेजकर 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के परिपालन में सीयू में सोमवार को आतंकवाद-विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों सभी ने एक साथ आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ लेते अधिकारी।

यूजीसी ने ये कराने दिया था आदेश

यूजीसी ने आतंकवाद विरोधी दिवस यूनिवर्सिटी व कॉलेजों को शपथ दिलाने के साथ-साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता, आतंकवाद और खतरे के संबंध पर परिचर्चा, सेमीनार, व्याख्यान, संगीत, कविता पाठ कराने और पोस्टर, पम्फलेट से जन जागृति लाने का अभियान चलाने कहा था। इसके साथ ही यूजीसी ने कहा था कि ऐसे टी-शर्ट का वितरण करें, जिस पर हिंसा, आतंकवाद के विरोध में आकर्षक नारे लिखे हों।

रेलवे के अधिकारी, कर्मचारियों ने ली आतंकवाद व हिंसा के विरोध की शपथ

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय में सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। महाप्रबंधक सुनील सिंह सोइन ने अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर दिन में 11 बजे जोनल मुख्यालय भवन में समारोह हुआ। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद एवं हिंसा के विरोध की शपथ दिलाई। सोइन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी प्रकार के आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने एवं सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव कायम रखने की बात कही। उन्होंने विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी पीसी नायक बिलासपुर के इस अवसर की महत्ता पर प्रकाश डाला। दूसरी ओर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

ये शपथ ली गई

‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।‘

नहीं कराया गया है कार्यक्रम

बिलासपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अधिष्ठाता डॉ. एचएस होता ने कहा कि आतंकवाद विरोध दिवस मनाने के लिए यूजीसी का निर्देश आया था, लेकिन नहीं कराया गया है।

खबरें और भी हैं...