बिलासपुर | गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विभागों से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। यूनिवर्सिटी की बैठक में निर्णय लिया गया है। सोमवार को कुलसचिव ने सभी विभागों को निर्देश जारी करने कहा है। सीयू के कुलसचिव ने समस्त विभागाध्यक्षोें, विभागीय अधिकारियों को पत्र भेज कर कार्यवाही पूर्ण कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके द्वारा विभिन्न प्राध्यापकों की उपलब्धियों एवं शोध की सभी को जानकारी हो सके।