पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर कुलपति ने समय पर कार्य करने कहा

प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर कुलपति ने समय पर कार्य करने कहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | सीयू की कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने सोमवार को प्रशासनिक भवन के विभिन्न अनुभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह 10.30 बजे कुलसचिव कार्यालय, मुख्य सतर्कता अधिकारी कार्यालय, विधि प्रकोष्ठ, गोपनीय एवं वित्त अनुभाग जाकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ कुलसचिव प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार एवं कुलपति कार्यालय के स्टेनो आरपी देवांगन भी थे। कुलपति ने निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को समय पर काम करनेे की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी समय पर अपना कार्य पूर्ण करें, इससे कार्यालयीन समय के बाद उन्हें कार्य करने की जरूरत नहीं पडे़गी।

खबरें और भी हैं...