पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो साल बाद रायपुर ने जीता अंडर-19 क्रिकेट का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
270 रन पहली पारी में बनाए थे दुर्ग ने

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का खिताब रायपुर ने जीत लिया है। टीम को फाइनल में दुर्ग के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत मिली। दुर्ग ने पहली पारी में 270 जबकि रायपुर ने आठ विकेट पर 435 रन बनाए। इससे पहले मौजूदा सीजन में रायपुर की अंडर-14 टीम ने भी इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीन दिवसीय मुकाबले के अंतिम दिन रविवार को रायपुर ने पहली पारी में पांच विकेट पर 235 रन से आगे खेलना शुरू किया। वेदव्यास ने 34 और प्रभाष ने 30 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वेदव्यास ने 381 गेंदों में 15 चौके की मदद से 111 रन जबकि प्रभाष शुक्ला ने 257 गेंदों में 16 चौके की मदद से 102 रन बनाए। कप्तान उत्कर्ष तिवारी 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले किवनूर छाबड़ा ने भी 101 रन की पारी खेली थी। रायपुर ने पहली पारी 166 ओवर में आठ विकेट पर 435 रन बनाकर घोषित कर दी। दुर्ग की ओर से शिवम गिरि ने 128 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके अलावा विजय यादव को भी दो विकेट मिले। रायपुर ने दो साल बाद अंडर-19 का खिताब जीता। इससे पहले टीम ने 2016 में भी खिताब जीता था।

435रन बनाकर बढ़त ली रायपुर ने

खबरें और भी हैं...