अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के आनंद भी उतरेंगे, 23 से शुरू होगा
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के अंडर-19 खिलाड़ी आनंद राव को जोनल टूर्नामेंट के लिए सेंट्रल जोन टीम में जगह मिली है। दो दिवसीय टूर्नामेंट के मुकाबले 23 मई से 7 जून तक हिमाचल प्रदेश में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में छह टीमें उतर रही हैं। 23 अप्रैल से 17 मई तक भुवनेश्वर में आयोजित कैंप में छग से आनंद के अलावा रोहन टांक, हर्ष साहू और परिवेश धर शामिल हुए थे। कैंप में शानदार प्रदर्शन के दम पर केवल आनंद को ही टीम में जगह मिल सकी। आनंद को टीम में बतौर ऑलराउंडर चुना गया है। इससे पहले भी राज्य के कई खिलाड़ी जोनल टूर्नामेंट में उतर चुके हैं।