पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अतुल का अर्धशतक, पीसीसी चार्जर ने स्ट्राइकर को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पीसीएल-2018 में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच पीसीसी वॉरियर और पीसीसी क्लासिक के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल के लिए सभी चार टीम तय हो चुकी है। मंगलवार से सेमीफाइनल मैच शुरू हो जाएंगे। पहला सेमीफाइनल वॉरियर और क्लासिक के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने लीग मैच में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इन दों टीमों के अलावा पीसीसी चार्जर और पीसीसी सुपर की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जिनका मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। सोमवार को खेले गए टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच में पीसीसी चार्जर ने स्ट्राईकर को 54 रनों से हराया। चार्जर के अतुल सोनी ने मैच में शानदार अर्धशतक (54) रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई। मैच के अंपायर सिप्रियान टिग्गा, देव कुमार तिवारी। स्कोरर मयंक वर्मा।

खबरें और भी हैं...