पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिलासपुर के उत्तम बने चैम्पियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

जिले के उत्तम मिश्रा ने छह अंकों के साथ राज्य स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। सातवें और आठवें राउंड में शिव शर्मा को मात देकर उत्तम ने खिताब अपने नाम किया। बिलासपुर के एक और खिलाड़ी योगेश देवांगन को नौवां स्थान मिला है। दुर्ग के एस धनंजय दूसरे स्थान पर रहे। दुर्ग के ही आशुतोष बनर्जी को तीसरे स्थान मिला। राजनांदगांव के रजनीकांत बक्शी को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। रायपुर के टॉप रेटेड खिलाड़ी पीएल शास्त्री युवा खिलाड़ियों के सामने टिक भी नहीं पाए। 4.5 पॉइंट हासिल कर मुकाबले से बाहर हो गए। छत्तीसगढ़ प्रदेश चेस एसोसिएशन के द्वारा कराए गए इस सीनियर टूर्नामेंट में सभी जिलों से 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तम ने सातवें और आठवें राउंड में शिव शर्मा को मात देकर खिताब अपने नाम किया। इसके पहले उत्तम ने नीरज को हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी। उत्तम मिश्रा, एस धनंजय, आशुतोष बैनर्जी और रजनीकांत बख्शी का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है।

जिले के योगेश देवांगन को नौवां स्थान मिला

70 खिलाड़ियों ने जीत के लिए दिखाया दम

08 वें राउंड में शिव शर्मा को हराया

04 खिलाड़ियों का नेशनल के लिए हुआ चयन

इन जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

अंबिकापुर में 18 से 20 मई तक चले इस ओपन टूर्नामेंट में बिलासपुर, रायपुर दुर्ग, महासमुंद, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और राजनांदगांव के 70 खिलाड़ियों के बीच आठ राउंड में मुकाबले खेले गए। शनिवार को खेले गए चौथे राउंड के मुकाबले में रायपुर के पीएल शास्त्री ने बिलासपुर के उत्तम मिश्रा को शिकस्त देकर चार पॉइंट हासिल कर टूर्नामेंट में टॉप पर काबिज हो गए थे। रविवार को उत्तम ने शानदार वापसी कर खिताब अपने नाम किया।

खिताब जीतने के बाद सुशियां मनाते बांये से (उत्तम) और अन्य खिलाड़ी।

जूनियर में किसे कितने अंक मिले

अंडर -11 बालिका वर्ग में प्रेरणा मिश्रा रायगढ़ 2.5 अंक, बालक वर्ग में चंदन विश्वकर्मा महासमुन्द 2.5 अंक, अंडर -13 बालिका वर्ग में सुनीता सिंह सरगुजा 2 अंक, बालक वर्ग में राहुल शर्मा दुर्ग 4.5 अंक, अंडर-15 में महिमा जायसवाल रायगढ़ 4 अंक, बालक वर्ग में ओम आदित्य साहू 4 अंक , अंडर-17 में पूजा बघेल सरगुजा को 4.5 अंक मिले हैं। बेस्ट वेटरन के लिए रायपुर के पीएल शास्त्री का चयन किया गया।

टॉप-10 खिलाड़ी

उत्तम मिश्रा बिलासपुर

एस धनंजय दुर्ग

आशुतोष बनर्जी दुर्ग

रजनीकांत बक्शी राजनांदगांव

वत्सल अग्रवाल रायगढ़

प्रियांशु शेखर रायगढ़

अंशुल उपप्पल दुर्ग

शिवशंकर शर्मा दुर्ग

योगेश देवांगन बिलासपुर

शिवम सिन्हा सरगुजा शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...