बिलासपुर | एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर (शहरी) में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के लिए चयन समिति द्वारा मूल्यांकन चयन सूची जारी की गई है। शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए वार्ड क्र. 2, 9, 15, 26 व वार्ड क्र.61 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए वार्ड क्र.58, 14, 50, 47, 02, 55, 49, 51 व वार्ड क्र. 9 का चयन समिति द्वारा जारी मूल्यांकन चयन सूची जारी की गई है। कार्यालय के सूचना पटल पर सूची चस्पा की गई है। सूची में 18 मई से 28 मई तक दावा-आपत्ति का आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 28 मई है।