पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3. पुलिस: डिपो सील तो करती है, लेकिन वे फिर खुल जाते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3. पुलिस: डिपो सील तो करती है, लेकिन वे फिर खुल जाते हैं

अवैध रूप से कोल डिपो संचालित करने, कोयले की कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर पुलिस सीधी कार्रवाई कर सकती है। चोरी या गड़बड़ी के संदेह पर वह खनिज विभाग से तस्दीक कराती है और एफआईआर दर्ज कर मामले को कोर्ट में पेश करती है। शेष|पेज 3







बिलासपुर की बात करें तो पुलिस ने रतनपुर व हिर्री क्षेत्र के 12 कोल डिपो को छापा मारकर सील कर दिया था। अफसरों ने संबंधित थानेदारों को चेतावनी दी थी कि उनके क्षेत्र में यह कारोबार फिर से शुरू हुआ तो वे जिम्मेदार होंगे। दो माह बाद अचानक सभी डिपो एक-एक कर खुलते गए। यहां पहले की तरह फिर से अवैध कोयले का कारोबार शुरू हो गया है।



सारे डिपो बंद करने की लिखी थी चिट्ठी: एसपी

एसपी आरिफ शेख का कहना है कि हमने सभी डिपो को बंद करने की माइनिंग को चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद फिर से खुल जाना समझ से परे है। जांच करने कलेक्टर ने पुलिस व खनिज विभाग की ज्वाइंट टीम बनाई है। अब जहां भी कोयले की कालाबाजारी की सूचना मिलेगी खनिज विभाग को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...