पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • 10 हैल्थ व वेलनेस सेंटर बनेंगे, समय पर हो सकेगा गैर संचारी रोगों का इलाज

10 हैल्थ व वेलनेस सेंटर बनेंगे, समय पर हो सकेगा गैर संचारी रोगों का इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के चार विकासखंडों के 10 उप स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर का रूप लेने जा रहे हैं। इसके लिए यहां से एक प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजा जा चुका है । उम्मीद है कि जुलाई-अगस्त तक इन सेंटरों से मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। इन सेंटरों के खुलने का उद्देश्य दूरस्थ इलाकों के ऐसे लोग जो गैर संचारी रोग से पीड़ित हैं उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उन्हीं के क्षेत्र में मुहैया कराना है। इन सेंटर को लेकर जून के पहले सप्ताह में बैठक होगी। इसके बाद कहां क्या करना है इस पर निर्णय लिया जाएगा तथा एक गाइडलाइन बनाई जाएगी, उसके आधार पर ही काम होगा। जुलाई या अगस्त में इनके प्रारंभ होने की संभावना है।

जुलाई-अगस्त तक शुरू होने की संभावना

इन विकासखंड में खुलेंगे सेंटर

हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर बिल्हा विकासखंड के सेंवार, भटगांव, नयापारा, मस्तूरी विकासखंड के अकोला, चिस्दा तथा लुफा, कोटा विकासखंड के कलमीटार, मिठ्‌ठूनवागांव तथा तखतपुर विकासखंड के काठाकोनी एवं बखुरा में खोले जा रहे हैं। इन्हें इसलिए चुना गया है क्योंकि इनके पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं।

इसलिए पड़ी जरूरत: हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने के पीछे शासन की मंशा है कि गैर संचारी रोगों का जो प्रकोप बढ़ रहा है उस पर काबू पाने के लिए दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। जो व्यक्ति गैर संचारी रोग की चपेट में आ जाता है उसे प्राइमरी स्टेज की सुविधाएं वहीं मिल जाएं जिससे उसे इलाज के लिए यहां-वहां न भटकना पड़े।

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

इन हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी प्रकार की पैथालॉजी जांच, दवाइयां, फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा, अत्याधुनिक मशीनें रहेंगी। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टर भी सप्ताह में 2 से 3 दिन यहां पहुंचकर मरीजों का परीक्षण कर उनका इलाज करेंगे। मरीज की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उसे उचित परामर्श भी दिया जाएगा कि इस स्थिति में क्या करना है?

हां प्रस्ताव मांगा था भेज दिया है

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने यह सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव मांगा था, इसे पिछले दिनों ही भेज दिया गया है। जून में बैठक है और जिस रफ्तार से इन पर काम चल रहा है उससे जुलाई या अगस्त में यह शुरू हो सकते हैं। -डाॅ. अविनाश खरे, नोडल अधिकारी, हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर

खबरें और भी हैं...