बिलासपुर | गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया गया था। आवेदन के समय छात्रों को फीस भी ऑनलाइन जमा करनी थी। कई छात्रों की फीस का पैसा दो बार कट गया था। छात्र परिषद और छात्रों ने इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी में की थी और जिन छात्रों के पैसे दो बार कटे थे, उसे वापस करने कहा गया था। छात्रों की मांग को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने पैसे वापस करने का निर्णय लिया है। जिन छात्रों के एक से अधिक बार पैसा वापस हो गया है, उसे यूनिवर्सिटी वापस कर रही है। इसके लिए ऐसे छात्रों को आवेदन करना होगा। छात्रों को आवेदन refundggu@gmail.com पर करना होगा। इसमें छात्रों को अपनी लॉगिन, जन्मतिथि, फॉर्म चालान की कॉपी और अतिरिक्त भुगतान की राशि का विवरण, बैंक खाता नंबर, जिससे पैसा कटा हो सहित अन्य जानकारी देनी होगी। छात्रों को 10 जून तक आवेदन करना है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।